UAE और चीन के E20 फ्लाइंग टैक्सी सौदे से क्रांति

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और चीन के बीच हुए 1 अरब डॉलर के E20 फ्लाइंग टैक्सी सौदे ने इलेक्ट्रिक विमानन की दुनिया में एक नई क्रांति का संचार किया है। इस प्रौद्योगिकी से पर्यटन और शहरी यातायात को नए आयाम मिल सकते हैं। 5 सीटों, 320 किमी/घंटा की रफ्तार और 200 किमी की रेंज के साथ यह फ्लाइंग टैक्सी न केवल समय की बचत करेगी बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होगी। चीन की यह उपलब्धि उसे एक तकनीकी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध हो सकती है।

समझौते के तहत, यह फ्लाइंग टैक्सी सेवा शहरी परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव लाने के साथ-साथ और पर्यटकों के लिए आकर्षक साबित हो सकती है। यह प्रोजेक्ट चीन के तकनीकी महत्वाकांक्षाओं और उनके व्यावसायिक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।