आमतौर पर लड़कियों में पीरियड्स 10 से 15 साल की उम्र के बीच शुरू होते हैं, औसतन 12 साल में पहला पीरियड आता है. लेकिन अगर पीरियड्स 8-9 साल से पहले शुरू हो जाएं तो इसे Precocious Puberty माना जाता है। यह स्थिति सामान्य नहीं है और इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है। Precocious Puberty के कारण शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ सकता है और इसके उपचार के लिए विशेषज्ञ की सलाह आवश्यक होती है।